खेल

विराट कोहली जल्द बनने वाले है पिता, BCCI ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर खुशियों की सौगात आने वाली है। जी हां, अगले साल जनवरी में विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस समय प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके बाद अनुष्का ने भी ट्वीट किया है। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपनी और प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 तक बेबी आ रहा है।” विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दे दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने भी भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इस खुशखबरी के लिए विश किया है। बीसीसीआइ ने विराट कोहली के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, “बधाई हो, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।”

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2020 के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई गए विराट कोहली ने 27 सितंबर की सुबह को ट्वीट किया है। अनुष्का इस समय मुंबई में हैं, जबकि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के साथ यूएई में हैं। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी पिता बने हैं। उनकी पत्नी नताशा ने बेटे को जन्म दिया है।

दिसंबर 2017 में की थी शादी

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। विरुष्का के नाम से फेमस विराट और अनुष्का ने इटली में शादी रचाई थी। इससे पहले से ही ये कपल रिलेशनशिप में था और अक्सर किसी ने किसी इवेंट में या फिर मैचों के दौरान दोनों को साथ देखा जाता था।

विराट कोहली ने कई बार मैदान के अंदर से स्टेडियम के स्टैंड्स में उनको चीयर करने वालीं अनुष्का शर्मा को बैट से फ्लाइंग किस भी दिया है। हालांकि, अनुष्का शर्मा की वजह से विराट कोहली को कई बार ट्रॉलिंग का शिकार भी होना पड़ा है, लेकिन अनुष्का शर्मा ने भी फैंस को लताड़ लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button