उत्तराखण्ड

पंतनगर में जर्जर झूलते पुल से गिरकर विश्वविद्यालय कर्मी की मौत

पंतनगर। चकफेरी नदी पर जर्जर हो चुके झूलते पुल से एक की जान ले ली। इस पुल से गुजरने के दौरान संतुलन खोने से विश्वविद्यालय कर्मी नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।

खनवार-बकलोही, कुबेर स्थान, पिपरा, कुशीनगर (उ.प्र.) निवासी बनारसी (59) पुत्र स्व. छेदी फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में कृषि श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। वह परिसर की कालोनी में निवास करते थे।

गत दिवस वह सीआरसी से तराई भवन कालोनी की ओर साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में चकफेरी नदी पर पड़ने वाले जर्जर झूलते पुल से गुजरने के दौरान उनका संतुलन गड़बड़ा गया। इससे वह दस फुट नीचे नदी में जा गिरे।

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं काम कर रहे साथी कर्मियों ने घायल को चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते घायल को एसटीएच, हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। घर में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button