Uncategorized

दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी को लूटा

लक्सर। लक्सर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। दो बाइक सवार बदमाशों ने गांव से पैसा इकट्ठा कर बाइक से लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार कर्मी से करीब एक लाख लूट ले गए।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के खुशालीपुर गांव निवासी आदर्श सनी पुत्र सुशील सैनी लक्सर में बंधन बैंक में कार्य करता है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे वह लक्सर क्षेत्र के मक्खियाली गांव से पैसा एकत्रित कर लक्सर वापस लौट रहा था। जैसे ही वो गांव से बाहर पहुंचा तो दो युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोपित तमंचे के बल पर उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बैंक कर्मी ने पुलिस को बताया कि  उसके बैग में करीब एक लाख की नगदी, मोबाइल फोन और अन्य कागजात थे। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसएसआइ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button