lifestyle

इन एक्सरसाइज से आपके पैरों मे हो रहे दर्द से मिलेगी राहत

कभी बढ़ती उम्र तो कभी चोट और आजकल के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते भी लोगों को अक्सर पैरों और हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है। इस तरह के दर्द में कुछ सिंपल फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज काफी आराम दिला सकती है। जो आप खुद घर में भी कर सकते हैं।

नी फुल एक्सटेंशन

एक बेंच या सोफे पर बैठ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप तौलिए की मदद से अपने पैरों को लपेटें और अपनी ओर खींचें। आराम की पोजिशन में लौटने से पहले 5 सेकेंड के लिए रूकें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पैर दर्द में आराम मिलेगा।

सिंगल लेग ब्रिज

पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने एक घुटने को मोड़ लें और तलवों को जमीन से सटाकर रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने दूसरे पैरे और बॉडी को ऊपर उठाएं, ब्रिज पोज में आ जाएं। ध्यान रखें इस दौरान बॉडी का वजन दूसरे पैर पर रहे और कूल्हों को कसाव दें। धीरे-धीरे नीचे आएं। कुछ सेकेंड्स तक रूकने के बाद फिर पहली वाली पोजिशन में आ जाएं और फिर इसे दूसरे पैर से दोहराएं। इसको लगभग 10 बार करें। यह एक वॉर्म-अप एक्सरसाइज है, इससे हिप्स की मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है औऱ पैरों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

ब्रिज विद बॉल

इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए, उनके बीच में मिनी बॉल रखें। इसके बाद अपने कूल्हों को जमीन से ऊपर उठाएं और पैरों के बीच गेंद दबाएं। जब तक कि आपके कंधे, कूल्हे और घुटने एक सीधी लाइन में न हों। कुछ देर इस पोजिशन में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस पहली वाली पोजिशन में आ जाएं। इसको रोज 10 बार करने से पैरों के दर्द में राहत मिलेगी

डबल नी टू चेस्ट

पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए पेट या छाती के ऊपर लाएं। हाथों से घुटनों को पकड़े और 10 सेकेंड तक पकड़े रहें। फिर पहले वाली पोजिशन में लौट जाएं। आप चाहें तो अपने हाथों से पैरों को सहारा देते हुए इस पोजिशन में 15 लसे 30 सेकेंड के लिए रहें और फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे कर लें। यह एक्सरसाइज कम से कम आप 5-10 बार जरूर दोहराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button