देश-विदेश

श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक सप्‍ताह में दूसरी गिरफ्तारी
काेलम्‍बो,  श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु मछुआरा महासंघ के राज्‍य सचिव सीआर सेथिलवेल ने कहा कि भारतीय मछुआरे डेल्‍फट द्वीप के पास बाल्‍केय समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी नियमित गश्‍त के दौरान उन्‍हें जाल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेशंथुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया है।

एक हफ्ते पूर्व श्रीलंकाई नौसेना ने तीन अन्‍य भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को पूछताछ के लिए कांकेशंथुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया है। बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना ने ठीक इसी तरह से के आरोप में अन्‍य तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। भारतीय और श्रीलंका के बीच समुद्र पर मौजूद प्रदेश स्‍पष्‍ट रूप से सीमांकित नहीं है, इसलिए मछुआरों अनायास का एक दूसरे के जल सीमा भटक जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button