उत्तराखण्ड

परिवर्तन यात्रा के बहाने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे कांगे्रस नेताओं ने महंगाई बेरोजगारी पेट्रोल व गैस कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा

रामनगर : परिवर्तन यात्रा के बहाने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे कांगे्रस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल व गैस कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने बदलाव का वक्त बताते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे पूर्व छोलिया नृत्य व ढोल दमाऊ वाद्य यंत्रों से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।

तय समय से पांच घंटे देरी पांच बजे रामनगर पहुंची परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैलपड़ाव सांस्कृतिक परिषद स्थित सभास्थल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हर वर्ग को जुमले बाज सरकार ने ठगने का काम किया है। जनता आज परिवर्तन चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा परिवर्तन यात्रा में जनता का आशीर्वाद व समर्थन मिलना कांग्रेस की मजबूती व जीत का प्रतीक है। कांगे्रस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार के कम समय बचे होने पर सीएम पुष्कर धामी की ओर से की जा रही घोषणाओं के पूरे होने पर सवाल उठाए। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

इस दौरान सह प्रभारी दीपिका पांडेय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, रणजीत रावत, विधायक हरीश धामी, निशांत पपनै, किशोरी लाल, पूर्व दर्जा मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, देशबंधु रावत, आशा बिष्ट, महेंद्र आर्य, मोहन फत्र्याल, ओमप्रकाश मौजूद रहे। इधर, कालाढूंगी स्थित रामलीला मैदान में हुई जनसभा में कांग्रेसी दिग्गज भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पूर्व सीएम हरीश रावत समय का अभाव होने का हवाला देते ही रथ से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लग गए। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर मंच पर आए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ग्रामीण विभाग के पूर्व अधिशासी अभियंता इंद्र लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पीलीकोठी से लामाचौड़ तक बरसाए फूल

परिवर्तन यात्रा सुबह पीलीकोठी से होकर निकली। यात्रा का पीलीकोठी से त्रिमूर्ति मंदिर से लेकर लामाचौड़ और फिर कालाढूंगी तक कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त आ चुकी है। अब परिवर्तन का समय है। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इसमें श्याम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, पूरन सिंह खनी, प्रदीप नेगी, दया बेलवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, बिरेन्दर बर्गली आदि शामिल रहे। इधर, संकल्प बैंक्वेट हाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट समेत तमाम नेताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा में ये लोग रहे मौजूद

पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, काजी निजामुद्दीन, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष दीप चंद्र सती, हरीश मेहरा, कमल जोशी, संजय बिष्टï, वकील अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सांमत, विनय जोशी, संतोष पांडे, भोला दत्त भट्, संजय किरौला, गिरीश भट्, दिनेश बधानी, कमल सती,नदीम अहमद, ताहरी कादरी मौजूद रहे।

कोविड के नियमों की उड़ी धज्ज्यिां

कांगे्रस की परिवर्तन यात्रा में कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्ज्यिां उड़ी। परिवर्तन रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत के अलावा कोई भी कांग्रेसी दिग्गजों व कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं लगाया न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button