उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की बारिश, चारधाम में हिमपात; लौटी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। पारे में कमी से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी सुबह और शाम ठंड लौट आई है।

बुधवार को भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़ में ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात के समाचार हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश इलाकों में गत रात से ही बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर से सर्दी लौट आई है।

मौसम विभाग ने आज भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में आंधी के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए शासन पहले ही सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे चुका है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार की सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का दौर चल रहा है। मौसम में आए बदलाव से चढ़ते पारे की रफ्तार पर भी अंकुश लगा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में औसतन तीन से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुधवार को मौसम का मिजाज तल्ख हो सकता है। कई इलाकों में आंधी की भी आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं।

दो दिन पहले तक तराई-भाबर को जबरदस्त गर्मी से झिलाने वाले मौसम ने लोगों को राहत दी है। मंगलवार को हल्द्वानी में जहां दिनभर बादलों को आवाजाही बनी रही, वहीं बुधवार की सुबह गर्मी से राहत देने वाली सुबह के रूप में हुई। बुधवार सुबह हल्द्वानी में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहने की संभावना है। फिलहाल एक-दो दिन मौसम राहत देने वाला रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर——————–अधितम————न्यूनतम

देहरादून——————25.4—————20.1

मसूरी———————17.3—————14.4

नई टिहरी—————-19.8—————15.4

हरिद्वार——————-29.8————–18.8

उत्तरकाशी—————-27.9————–14.1

जोशीमठ——————21.9————–12.1

अल्मोड़ा——————-24.4————–10.4

नैनीताल——————-26.2—————18.0

पंतनगर——————–30.8————–19.3

पिथौरागढ़——————25.2————–13.2

मुक्तेश्वर——————-18.7————–13.5

चंपावत———————-27.8————-12.9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button