उत्तराखण्ड

डॉ. नरेश नपलच्याल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के नए अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नरेश नपलच्याल व डॉ. आनंद शुक्ला के बीच मुकाबला था। पर डॉ. शुक्ला ने सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद अब डॉ. नरेश नपलच्याल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है।

चुनाव अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने बताया कि अब केवल महासचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव होगा। नाम वापसी के बाद महासचिव पद पर डॉ. मनोज वर्मा व डॉ. एमएस खाती मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष मुख्यालय के लिए डॉ. एसएन सिंह व डॉ. तुहिन कुमार के बीच मुकाबला होगा। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रताप सिंह रावत व डॉ. वीपी सिंह में सीधी टक्कर है। महिला उपाध्यक्ष के लिए डॉ. मेघना असवाल, उपाध्यक्ष सामान्य के लिए डॉ. प्रदीप राणा, उपाध्यक्ष दंत सेवा के लिए डॉ. आशुतोष भारद्वाज, अतिरिक्त महासचिव के लिए डॉ. रमेश कुमार व संपादक के लिए डॉ. डेनियल का निर्विरोध चुना जाना तय है।

बता दें, प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के चुनाव के लिए एक से आठ दिसम्बर तक नामांकन की प्रक्रिया चली थी। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 14 चिकित्सकों ने नामांकन किया था। जिनमें अध्यक्ष पद पर डॉ. आनंद शुक्ला ने अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी के अनुसार 23 दिसम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर मतदान होगा। चुनाव बैलेट पेपर पर कराया जाएगा। 27 दिसम्बर को मतगणना व परिणाम की घोषणा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button