मनोरंजन

दीपिका पादुकोण महाभारत पर फ़िल्म प्रोड्यूस करेगी,ख़ुद इस किरदार को निभाएगी

मेघना गुलज़ार की फ़िल्म छपाक से प्रोड्यूसर बनीं दीपिका पादुकोण अपनी इस नई भूमिका में पूरी तरह ढल गयी हैं। प्रोड्यूसर बनते ही दीपिका ने अपने हाथ में एक ऐसा प्रोजेक्ट लिया है, जो किसी भी फ़िल्ममेकर के लिए आसान नहीं होता। दीपिका पादुकोण महाभारत पर फ़िल्म प्रोड्यूस कर रही हैं। ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म में वो ख़ुद द्रौपदी का किरदार निभाने जा रही हैं।

दीपिका की यह महाभारत द्रौपदी के नज़रिए से कहानी कहेगी। दीपिका के साथ फ़िल्म को मधु मंटेना को-प्रोड्यूस करेंगे। फ़िल्म की बाकी स्टार कास्ट अभी तय नहीं की गयी है। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, फ़िल्म दो या तीन भागों में बनाई जाएगी और पहला भाग 2021 में रिलीज़ होगा। महाभारत को डायरेक्ट करने के लिए भी किसी बड़े फ़िल्ममेकर की तलाश की जा रही

बता दें कि महाभारत काफ़ी वक़्त से चर्चा में है। इसको लेकर कई ख़बरें आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले ख़बरें आयी थीं कि आमिर ख़ान महाभारत बनाने वाले हैं। अस पर अरबों रुपया ख़र्च करने की बात भी सामने आयी थी, ताकि इसे भव्यता दी जा सके। आमिर ख़ुद कृष्ण का किरदार निभाना चाहते थे, मगर इससे आगे यह महाभारत नहीं बढ़ सकी। पिछले साल ख़बरें आयी थीं कि आमिर ने समय की तंगी की वजह से इस फ़िल्म को छोड़ दिया, क्योंकि इस महाभारत को परफेक्शन से बनाने के लिए काफ़ी वक़्त देना पड़ेगा। यह ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की रिलीज़ से पहले की बात थी।

साऊथ के सुपरस्टार मोहन लाल ने भी कुछ महीने पहले महाभारत बनाने का एलान किया था। मोहनलाल एम टी वासुदेवन नायर की नॉवेल ‘ रंदमुज़्हम ‘ पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी , जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रूपये बताई गई थी। ये फिल्म भीम के नज़रिए से महाभारत दिखाने की कहानी थी। हालांकि यह प्रोजेक्ट भी प्री-प्रोडक्शन से आगे नहीं बढ़ सका।

महाभारत एक ऐसा सब्जेक्ट है, जो फ़िल्मकारों को प्रेरित तो करता रहा है, मगर इसकी भव्यता और विशालता की वजह से इसे पर्दे पर उतारना आसान काम नहीं है। उम्मीद है कि दीपिका अपने इस वेंचर में सफल होंगी। दीपिका आख़िरी बार 2018 की फ़िल्म पद्मावत में महारानी पद्मावती के किरदार में नज़र आयी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button