national

गोरखपुर और कानपुर के बूथ अध्यक्षों को जेपी नड्डा देंगे जीत का मंत्र

किदवई नगर के नामदेव गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर के दक्षिण क्षेत्र के साकेत नगर में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में पहुंच गए हैं। यहां पूजन के बाद पार्टी कार्यालय समेत प्रदेश के नौ जिलों के कार्यालय का आनलाइन उद्घाटन किया है। मंच पर सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजदू हैं। यहां निराला नगर मैदान में वाटर प्रूफ मंच तैयार किया गया है, जहां सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्ष आये हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब लोग रोजाना की भागदौड़ में विषयों की विशेषता समझने से चूक जाते हैं, घटनाएं घट जाती हैं लेकिन ध्यान नहीं देते हैं कि उसमें कितना पसीना बहा है। आप उनसे पूछिये दस से बीस साल पहले किराये के कमरे से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे थे। इस कार्यायल के वे ही नींव के पत्थर है, उनके योगदान और सहयोग से आप इस स्थिति में हैं। अगर उजाले का सुख लेना हो तो अंधेरे काे याद करो, पथ का पथिक रुकना नहीं चलते रहना है…।

सीएम बोले- दुनिया के सामने कौतूहल और आश्चर्य का विषय है भारतीय जनता पार्टी

मुख्यमंत्री ने कहा, श्रद्धेय अटल जी ने एक बात कही थी, हीनराजनीति मौत का फंदा होता है, भारतीय राजनीति को देखते हैं तो आजादी के बाद मूल्यों, आदर्शों और भारत के प्रति अपना समस्त समपर्ण करने वाला है अगर कोई दल देश और दुनिया की नजरों में है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जिसके लिए व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र सर्वोपरी है, जिसके लिए राष्ट्रधर्म है और उसके अपना सर्वस्व समर्पित करने के भाव के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। यही वजह है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सामने कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। जब कोरोना जैसी महामारी से दुनिया त्रस्त थी और अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थी। जब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव के साथ काम करके संगठन को ऊंचाइयां दीं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तय समय पर अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद सीधे किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंच गए हैं। यहां संगत में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल हुए। यहां पर गुरुद्वारा प्रमुख ने सभी का स्वागत किया और गुरुवाणी से निहाल किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर शबद कीर्तन सुनने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं गुरुद्वारा प्रमुख की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरु के चरणों में आशीर्वाद लेने आए हैं। गुरुनाम देव के चरणों में शीष झुकाकर गौरव के साथ कहता हूं कि जो काम सिख भाइयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है, वो किसी ने नहीं किया है। इसमें चाहे हिंदू मैरिज एक्ट के तहत परिवर्तन करे सिख भाइयों को सुविधा दी। लंगर से जीएसटी उठाने, ब्लैक लिस्ट से नामों की संख्या को हटाने का काम हो, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में गुरुनानक देव जी पर स्टडी और गुरुग्रंथ साहिब को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करके लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्ववास, सबका प्रयास, इसे शब्दों में ही नहीं कर्तव्यों में करके दिखा रहे हैं। सिख दंगों के मामले एसआइटी बिठाकर प्रभावशाली लोगों को जेल में पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है।

24 घंटे में वाटर प्रूफ पंडाल बन जाएगा।

निराला नगर मैदान में मंच वाटर प्रूफ कवर किया गया है। सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्षों को आये है। ये खुले आसमान के नीचे बैठेंगे लेकिन जरूरत हुई तो 24 घंटे में वाटर प्रूफ पंडाल बन जाएगा।

मंच पर केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी रहेंगे 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर तीन दर्जन मंत्री व पदाधिकारी रहेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में भानु प्रताप वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के मंत्रियों में सतीश महाना, नीलिमा कटियार, अजीत पाल, धुन्नी सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू लाल कोरी रहेंगे। इनके अलावा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी भी रहेंगे। मंच पर सांसदों को भी स्थान दिया जाएगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सुबह 10.40 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे।

11.15 बजे वह किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचेंगे।

11.45 बजे वह क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।

12.15 बजे वह क्षेत्रीय कार्यालय से रवाना होंगे।

मंदाकिनी रायल गेस्ट हाउस में उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। एक बजे वह गेस्ट हाउस से रवाना होंगे।

1.10 बजे वह निराला नगर मैदान में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचेंगे।

1.17 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनका मंच पर स्वागत करेंगे।

2.00 बजे वह बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

3.05 बजे वह निराला नगर मैदान से प्रस्थान करेंगे।

3.20 बजे वह चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।3.30 बजे वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button