national

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने इस दौरान प्रदेश में बड़े आयोजन का कार्यक्रम तय किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को फोन पर बात कर जन्मदिन की बधाई दी है। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीति से परे होकर अखिलेश यादव से फ़ोन पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम योगी अदित्यनाथ ने उनके जन्मदिन पर बधाई को लेकर एक ट्वीट भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाओं के साथ बधाई भी दी है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ है। उनके नाम सबसे कम आयु में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने का भी रिकार्ड है। वह 38 वर्ष की उम्र के उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद पहले विधान परिषद सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह लगातार दो बार कन्नौज से सांसद थे।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button