Uncategorized

क्राइस्टचर्च में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपित ब्रेंटन टैरंट की कोर्ट मेंं हुुई पेशी, 49 लोगों की मौत;48 घायल

क्राइस्टचर्च। क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपित ब्रेंटन टैरंट की शनिवार के दिन  कोर्ट मेंं पेशी हुुई। इस 28 वर्षीय युवक पर हत्या का आरोप दर्ज है। शुक्रवार को हुए इस घटना के बाद न्यूजीलैंड पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक को छोड़ दिया गया है और दो लोग हिरासत में हैं। बता दें कि इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 48 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता देंं कि न्यूजीलैंड की गिनती दुनिया केे सबसेे शांत देशों में होती है।

टैरंट ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा आर्डर्न ने बताया कि उसके पास पांच बंदूके थीं और एक लाइसेंस भी था। पीएम ने कहा कि हम इस कानून (gun law)में बदलाव करेंगे। टैरंट की कोर्ट में अगली पेशी 5 अप्रैल को होगी। आर्डर्न ने इसे काला दिन बताया था।

बंदूक लेकर एक व्यक्ति अल-नूर मस्जिद में स्थानीय समयानुसार लगभग 1:45 बजे दाखिल हुआ। वह कपड़े पहने हुए था और सिर पर हेल्मेट लगाए हुए था। उसने वहां मौजूद लोगों पर लगभग पांच मिनट तक गोलीबारी की। हमलावर गोलीबारी के दौरान Facebook पर लाइव था। इस दौरान उसने कहा कि वह 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई है। उसने अपना नाम ब्रेंटन टैरंट बताया। वह इस हमले की पिछले दो वर्षों से योजना बना रहा था।

बता दें कि इस वक्त बांग्लादेशी क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड दौरे पर थी। इस घटना के दौरान पूरी टेस्ट टीम मस्जिद में ही थी।  हालांकि, इस घटना में हमें कुछ नहीं हुआ। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट रद कर दिया गया और  बांग्लादेशी क्रिकेट टीम वापस स्वदेश लौट गई है।

 

 दो भारतीय घायल, पांच लापता  
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस वारदात में दो भारतीयों के घायल और पांच के लापता होने की खबर है। इसके अलावा भारतीय मूल के न्यूज़ीलैंड के दो नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। न्यूज़ीलैंड के नियमो के मुताबिक जब तक डीएनए से मिलान नहीं हो जाता है। तब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button