उत्तराखण्ड

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम ने राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा। शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश भीषण सर्दी की चपेट में था। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जैसे जिलों में कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम राहत देगा। तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा छा सकता है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     24.4     06.2

उत्तरकाशी   18.6     07.5

मसूरी       18.2     07.5

टिहरी       18.4     07.6

हरिद्वार      19.5     05.5

जोशीमठ    10.6     02.7

पिथौरागढ़   16.6     01.9

अल्मोड़ा    20.3     0.7

मुक्तेश्वर    17.5     05.0

नैनीताल     16.3     04.0

यूएसनगर    24.8    03.5

चम्पावत     18.2    02.6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button