
देहरादून। अपने प्रारम्भ से ही विवादों में घिरा लच्छीवाला टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। क्या लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक ट्रिप के बदले अनेको बार टैक्स वसूला जा रहा है। ऐसा ही आरोप देहरादून निवासी पत्रकार पंकज गुप्ता ने तथ्यों सहित लगाया है। घटना गुरूवार 1 अप्रैल की है जब वे अपनी कार संख्या यूके 07 बीएन 9408 से लच्छीवाला टोल बैरियर से एक बार गुजरे तो मात्र साढ़े तीन घण्टे में उनके फास्टटैग से 4 बार धनराशि काट ली गयी, जिसकी फोटो भी उन्होने प्रस्तुत की है।
देहरादून प्रशासन को चाहिये कि इस प्रकार की घटनाओं से बचे ताकि देहरादून प्रशासन और उत्तराखण्ड सरकार की बदनामी होने से बच सके।