national

लखनऊ में भाजपा चुनाव संचालन समिति बैठक आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को बड़ी बैठक है। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में होने वाली चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कई बैठकों के बाद अब लखनऊ में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक है। संचालन समिति की बैठक में अब तक तय कार्यक्रम व अभियानों की समीक्षा की जाएगी। आगे के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के साथ वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाजपा के दिग्गज आज चुनाव प्रबंधन पर मंथन करेंगे। चुनाव को लेकर अब तक की स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम व अभियानों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। इस बैठक में संगठन के भी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। प्रदेश मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंचे थे।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं अन्य दलों के नेता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में नेताओं का पाला बदल काम काफी तेजी से चल रहा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी मंगलवार को कई दलों के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button