देश की जनता को भाजपा पर भरोसाः भगत

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वंशीधर भगत का प्रदेश की 70 विधानसभाओं के 120 दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को कोटद्वार विधानसभा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत का अंदाज भी कुछ अलग ही रहा। अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ी मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेश भूषा में तीन तलाक कानून को समाप्त किए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के लिए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में 11 बजे कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुंच कर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां से खुली गाड़ी में बैठाकर पूरे नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक रैली निकाली गई।
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा, ओबीसी मोर्चा आदि के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने-अपने स्तर से स्वागत कार्यक्रम रखे गए थे। इसके साथ ही भाजपा नगर मण्डल, भाबर मण्डल व कालागढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी अपने पारम्परिक वेश भूषा में स्वागत किया। सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व सैनिकों ने झंडाचौक में गढ़वाल की पारंपरिक बाध्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। कोटद्वार आगमन पर भाजपा अध्यक्ष बंशीधर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किया गया और राज्य को संवारने का काम यशस्वी नेता नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आलवेदर रोड व भारत माला सड़क निर्माण योजना से उत्तराखंड को बहुत लाभ मिलने वाला है। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल मे पूरे प्रदेश में सड़को का जाल बिछा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *