national

सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sushma Swaraj Passes Away @67 Live Updates: हरियाणा और दिल्‍ली सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

नई दिल्ली, पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई दुखी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत देश-दुनिया के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं। इस बीच हरियाणा और दिल्‍ली की सरकारों ने पूर्व विदेश मंत्री के सम्‍मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणाएं की है।Embedded video

– जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने भी सुषमा स्‍वराज के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि सुषमा के निधन से जो रिक्ति हुई है उसे भरना मुश्किल है। मैं दिवंगत आत्‍मा की शांति की कामना करता हूं। इस शोक की घड़ी में ईश्‍वर उनके शोक संतप्‍त परिवार को शांति प्रदान करे।Embedded video

– कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

– भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मल्‍का ने सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच हरियाणा सरकार ने भी दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।View image on Twitter

– कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन स‍िंह (Dr. Manmohan Singh) ने भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। रूस के राजदूत निकोले आर. कुदाशेव ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है। भारत ने बेहतरीन नेता और डिप्लोमेट खो दिया है।View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा (Uttar Pradesh’s Amroha) के कलाकार मो. जु‍हैब (Mohammad Zuhaib) ने चारकोल पोट्रेट बनाकर सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी।View image on TwitterView image on Twitter

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं वरिष्‍ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी (LK Advani) भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी, सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी कौशल से मिलने के दौरान बेहद भावुक हो गईं।View image on TwitterView image on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज (Sushma Swaraj) को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। वह शाम को उनके अंतिम संस्‍कार में भी शरीक होंगे।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Vice-President, M Venkaiah Naidu) ने भी उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते वक्‍त भावुक हो गए। भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

समाजवादी पार्टी के नेता एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के आवास पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।View image on TwitterView image on Twitter

हामिद अंसारी ने कहा कि मेरे मन में उसके प्रति गहरी श्रद्धा है। वह हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी। वह मेरे लिए एक मां की तरह थीं। पाकिस्तान से लौटने के बाद उन्‍होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।View image on Twitter

View image on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी ही देर में सुषमा स्‍वराज के आवास पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। वह शाम को उनके अंतिम संस्‍कार में भी शामिल होंगे। View image on TwitterView image on Twitter

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

वरिष्‍ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी (Senior BJP leader LK Advani) ने कहा है कि राष्‍ट्र ने एक विलक्षण नेता खो दिया है। मेरे लिए, यह एक अपूर्णीय क्षति है। मुझे सुषमाजी बहुत याद आएंगी। उसकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। Om Shanti.. View image on Twitter

दिल्‍ली सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन दो दिनों के दौरान राज्‍य में कोई भी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। हालांकि, सभी सरकारी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगे। आंगनवाड़ी कार्यक्रम भी इंदिरागांधी इंडोर स्‍टेडियम में जारी रहेगा।View image on Twitter

योग गुरु बाबा रामदेव (Yog guru Ramdev) भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज (SushmaSwaraj) को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मैत्रीपूर्ण देश के पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।View image on Twitter

भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंची।View image on TwitterView image on Twitter

केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उन्‍हें साल 1990 से जानती हूं। भले ही हमारे वैचारिक मतभेद रहे लेकिन हमने संसद में मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए। वह एक बेजोड़ नेता, अच्‍छी इंसान थीं। हमें उनकी याद आएगी।View image on TwitterView image on Twitter

तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन एवं नोबल पुरस्कार विजेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे।Embedded videoView image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि सुषमा स्‍वराज के निधन से उन्‍हें गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं भारत के लोगों और सुषमा के परिवार के साथ हैं।View image on Twitter

भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि जब तक उनकी सांस चलती रहेगी मैं सुषमा जी से जुड़ी रहूंगी। वह दुनिया छोड़कर गई हैं लेकिन अच्‍छी जगह पर रहेंगी।
बसपा प्रमुख मायावती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिल्ली में उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा सुषमा स्वराज जी का निधन व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। वह एक सक्षम राजनेता, प्रशासक और मंत्री थीं। विपक्षी सदस्यों के साथ भी उनका व्यक्तित्व बहुत ही मिलनसार था। भगवान उनके परिवार को इस नुकसान को सहने की ताकत दे।Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत ने एक महान नेता खो दिया है। सुषमा जी का व्यक्तित्व काफी शानदार था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सुषमा जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। देश के लोग उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेंगे। जब भी कोई भारतीय मुसीबत में आया, तो दीदी ने खुद ही उसे संभाला।

Twitter पर छबि देखें

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुषमा जी भारत माता की सच्ची बेटी थीं, उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता और लोगों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। वह कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने का इंतजार कर रही थी और उसके बाद वो हम सभी को छोड़ कर चली गईं।

Twitter पर छबि देखें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ट्वीट करते हुए कहा, ‘सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ। 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएँ भिन्न थीं लेकिन हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। एक उत्कृष्ट राजनेता, अच्छी इंसान। उनकी कमी खलेगी।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संस्कृति की राजदूत सुषमाजी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह मेरी बड़ी बहन की तरह थीं। भारतीय राजनीतिक क्षितिज का चमकता हुआ सूर्य आज श्रीमती सुषमा स्वराज जी के रूप में अस्त हो गया है। वह एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील राजनेता थी। वह एक ओजपूर्ण वक्ता के साथ ही शालीन एवं सजग व्यक्तित्व थी। आज देश ने एक बहुमूल्य राजनेता को खो दिया है।

Twitter पर छबि देखें

पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्रीमती सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से गहरा आघात पहुँचा है। वह राजनेता होते हुये भी मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखती थी। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

Twitter पर छबि देखें
पूर्व लो कसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ट्वीट करते  हुए कहा कि आज राजनीतिक क्षितिज का एक तेजस्वी सितारा अस्त हो गया। सुषमा स्पष्ट वक्ता व कुशल प्रशासक के तौर पर हमेशा याद की जाएंगी। संसद, संगठन, सरकार में मेरी सहेली, सहयोगी बहन सुषमा को हार्दिक श्रद्धांजलि।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहनजी सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख पहुंचा है। भारत के लोगों और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, बाबुल सुप्रियो और मनोज तिवारी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिल्ली में उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री एस रब्बानी ने कहा कि मैं भारत के पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक शख्सियत के नुकसान पर भारत की सरकार और सरकार के प्रति गहरी संवेदना जिसने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।
Twitter पर छबि देखें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि सुषमा जी हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगी। उनके पास असाधारण व्यक्तित्व और प्रतिभा थी।
Twitter पर छबि देखें
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन की जानकारी से गहरा सदमा लगा है। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है। पूरा देश शोक मना रहा है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि सुषमा जी का निधन मेरे लिए, भाजपा और देश के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। पार्टी की स्थापना के बाद से ही उन्होंने इसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब मैं बीजेपी का अध्यक्ष था तो तब उन्होंने मेरा एक बड़ी बहन के रूप में मार्गदर्शन किया।
Twitter पर छबि देखें
सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि एक प्रभावी सांसद, एक प्रभावी वक्ता और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
सुषमा स्वराज के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा कि जब मैं आज संसद से वापस आया, तो मैंने उनके ट्वीट को देखा जिसमें उन्होंने आर्टिकल 370 पर कहा था कि ‘मैं अपने जीवनकाल में इस दिन को देखने के लिए इंतजार कर रही थी’ और फिर खबर आई कि वह अब और नहीं है।
एम्बेडेड वीडियो
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा अंतिन दर्शन के लिए सुषमा जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Twitter पर छबि देखें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश ने अपनी एक प्रिय बेटी खो दी है।श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है। सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे—राष्ट्रपति कोविन्द
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मैं सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से दिल्ली स्थित उनके आवास ले जाया जा रहा है।
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुख जताते हुए कहा कि सुषमा स्वराज का निधन देश के बहुत बड़ी क्षति है और यह मेरी निजी क्षति भी है।

Twitter पर छबि देखें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते किया कि सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार, समर्थकों और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि, ‘सुषमा जी शानदार वक्ता थीं और असाधारण सांसद थी। उन्हें दलीय सीमाओं से ऊपर हमेशा सराहा जाएगा और सम्मान मिलेगा। जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं।’ एम्स में आइसीयू में भर्ती होने के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी देखने गए थे।

Twitter पर छबि देखें
मंगलवार शाम को केंद्र सरकार को ट्वीट कर अनुच्छेद 370 हटने पर बधाई देने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उन्हें बेहद नाजुक हालत में एम्स में देर रात 10.15 बजे भर्ती कराया गया। सुषमा स्वराज ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते ही वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने वर्ष 2016 में अप्रैल में एम्स से ही किडनी ट्रांसप्लांट कराया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button