उत्तरप्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने गहरा शोक प्रकट किया

लखनऊ, हिमाचल प्रदेश के साथ ही कांग्रेस के देश के कद्दावर नेताओं में शामिल वीरभद्र सिंह का गुरुवार को शिमला में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के शिमला में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। दो बार कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद भी वह लगातार अस्पताल में थे। वह बीते दो दिन से वेंटीलेटर पर थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करने के साथ ही शोक संदेश ट्वीट किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति !

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भी शोक संदेश ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि अत्यंत दु:खद! हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन, अपूरणीय क्षति।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button