उत्तराखण्ड

समाजवादी पार्टी भी प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी

देहरादून। समाजवादी पार्टी भी प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को रुद्रपुर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। जिसमें कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरने के साथ आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने प्रेस वार्ता में दी।

सपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उप्र के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और बलवंत सिंह रामूवालिया भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश की जनता को भाजपा और कांग्रेस के मकड़जाल से छुटकारा दिलाने की रणनीति तैयार की जाएगी। उत्तराखंड में भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मॉडल पर चुनाव लड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button