Uncategorized

पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी तपिश, पिघलने लगे जमे हिमखंड

देहरादून। में तपिश बढ़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा उछाल मारने लगा है। शनिवार को उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया, जबकि हरिद्वार में यह करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, देहरादून में भी अधिकतम तापमान 29.8 व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल और मसूरी में भी तापमान बढ़ गया है। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 21.5 और 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान बढ़ने से गंगोत्री और यमुनोत्री के पास मार्ग पर जमे हिमखंड भी पिघलने लगे हैं। उम्मीद है कि यदि तापमान में इसी तरह वृद्धि होती रही तो अप्रैल में यात्रा व्यवस्था की तैयारियों में काफी मदद मिलेगी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दूसरी ओर, मौसम साफ होने से प्रशासन चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। हाईवे पर बदरीनाथ से चार किलोमीटर दूर रडांग बैंड तक रास्ते से बर्फ हटाई जा चुकी है। जल्द ही बदरीनाथ तक रास्ता साफ कर लिया जाएगा। उधर, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ में भले ही मौसम साफ हो, लेकिन प्रशासन किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता। क्योंकि केदारनाथ में मौसम तेजी से रंग बदलता है। उन्होंने कहा कि मौसम पूरी तरह से सामान्य होने पर ही वहां टीम भेजी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button