national

प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन दिन के लखनऊ प्रवास में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारी पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में अपने दो दिन के प्रवास में गहन मंथन करेंगी। आज लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द वल्लभ पंत की जयंती पर उनको नमन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में चल रही बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ तथा विधान परिषद के नेता दीपक सिंह भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के प्रत्याशियों का नाम भी तय करने पर नेता तथा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन भी करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार तथा शनिवार को होने वाली बैठक में विशेष तौर पर हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी। इसको लेकर हर जोन से जुड़े पदाधिकारियों को जोन पर कार्य की लिखित जानकारी के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में मौजूदा सियासी और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मिशन 2022 को लेकर रणनीति भी बनाएंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सबसे पहले यूपी कांग्रेस की एडवाइजरी एंड स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की। इसके बाद इलेक्शन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रियंका जोनवार बैठक करेंगी। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन और उनके नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर अहम रणनीति भी बनाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button