national

मुख्यमंत्री योगी आज से दो दिन के दौरे में पांच जिलों में बाढ़ की स्थिति का लेंगे जायजा साथ ही पीड़ितों को राहत सामग्री भी देंगे

लखनऊ, पड़ोसी देश नेपाल तथा उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे राज्यों की नदियों में उफान का असर उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मध्य तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिन के दौरे में पांच जिलों में बाढ़ की स्थिति का आंकलन करने के साथ पीड़ितों को राहत सामग्री भी देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में एक बजे से बाढ़ पीडि़त जिलों का दौरा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ से चलकर दिन में करीब दो बजे बहराइच पहुंचेंगे। इस दौरान वह पास के जिलों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से दिन में करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। इसके बाद करीब दो बजे वह बहराइच पहुंचेंगे। वहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। वह बहराइच में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के साथ उनको बाढ़ राहत सामग्री वितरित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब तीन बजे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे दोपहर 3 बजे बहराइच से गोंडा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे तरबगंज गोंडा पहुंचेंगे। दोपहर 3:40 बजे से बाढ़ राहत केन्द्र बरौली गोंडा का दौरा करेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 4:30 बजे तरबगंज गोंडा में उनका बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे गोंडा से बलरामपुर के लिए रवाना होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ शाम करीब पांच बजे उतरौला बलरामपुर पहुंचेंगे। यहां पर वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। यहां के देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सितम्बर को बलरामपुर में सुबह नौ बजे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद 9:30 बजे बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। उनका सिद्धार्थनगर में सुबह दस बजे से बाढ़ राहत केन्द्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे। दिन में करीब 11 बजे उनका सिद्धार्थनगर में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम है। वह यहां पर भी बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे राहत सामग्री का वितरण और प्रेस से संवाद का कार्यक्रम है। दोपहर 12:10 बजे सिद्धार्थनगर के नौगढ़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर 12:30 बजे सिद्धार्थ नगर से महाराजगंज के लिए रवाना होंगे। वह करीब 20 मिनट बाद महाराजगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:20 बजे महाराजगंज में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button