उत्तराखण्ड

कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा-प्रदेश में बची-खुची जमीन खिसकने की आशंका से बौखलाई कांग्रेस

कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में बची-खुची साख और जमीन खिसकने से आशंकित कांग्रेस अब बेबुनियाद आरोप-प्रत्यारोप पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सवाल तो पूछ रहे हैं, लेकिन इनका जवाब अपनी सरकार के कार्यकाल में ढूंढते तो बेहतर होता।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ भी कहने का अधिकार कांग्रेस खो चुकी है। कांग्रेस पार्टी एनएच मुआवजा घोटाला, खाद्यान्न, छात्रवृत्ति घोटाला जैसे मसले उठा रही है, मगर ये कांग्रेस के कार्यकाल में ही घटित हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

इन प्रकरणों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और आरोपितों पर कार्रवाई कर कई व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। कांग्रेस को भाजपा सरकार की यह नीति रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से राज्य में कोरोना नियंत्रण में है और रिकवरी दर भी अन्य राज्यों से बेहतर है।

माफी मांगे कांग्रेस पार्टी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर संदेह को लेकर दायर याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। भगत ने कहा कि कांग्रेस की फितरत हमेशा ही भ्रामक तथ्यों के जरिये अदालत और जनता का समय खराब करने की रही है। देशभर में चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर संदेह का शोर मचाने वाली कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button