
मसूरी। मसूरी के लाइब्रेरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित एक घर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की पड़ताल में जुट गई है।
शुभम नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि उसका 23 वर्षीय ममेरा भाई अंकित पंवार होटल में ट्रेनिंग के लिए देहरादून से आया था। रात को वह खाना खाकर सो गया था और वह शराब का भी आदी था। उसने बताया कि जब वह सुबह सो कर उठा तो अंकित उसे अचेत अवस्था में मिला। जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत की असल वजह पता चलेगी।