देहरादून। देहरादून जिले में कुछ क्षेत्रों को कंटेमेंट जोन घोषित किया गया तो कुछ को मुक्त किया गया। मसूरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित कुलड़ी में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्रीन वैली हाउसिंग राजपुर रोड, 49 मोहनी रोड कन्ट्रोल की दुकान के पास, सी ब्लाॅक रेसकोर्स (बंशीवाला की दुकान के पास), 219 राजपुर रोड, विजय काॅलोनी हाथीबड़कला, न्यू कैन्ट रोड हाथीबड़कला, तुनवाला (रायपुर तुनवाला मार्ग), पश्चिमी पटेलनगर देहराखास, ग्राम तरला नागल, क्रास-08 मकान न0-19 तपोवन एन्कलेव आमवाला तरला, केहरीगांव ठाकुरपुर रोड, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मणपुरी लण्ढौरकैन्ट, गणेश होटल लण्ढौर कैन्ट, प्रधानाचार्य आवास सीएसटी हैप्पीवैली, क्रिश्चन विपेज सेन्ट जार्ज स्कूल बर्लोगंज, तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छोटूवाला बादाम वाला, वार्ड न0-13 ग्राम नवाबगढ मजरा चिरंजीपुर अमर विहार कालोनी, मौजा डूमेट, तहसील कालसी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दांतनु खत सीली गौथान, ग्राम हरिपुर (यमुना नदी पुल के पास), ग्राम धैरा, तहसील त्यूनी क्षेत्रान्तर्गत टौंस नदी की पूर्व दिशा में बसी आबादी में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिहिन्त हाने के फलस्वप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्रों में 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस किया गया, किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी के संस्तुति के आधार पर उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्र से मुक्त किया गया है।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने अवगत करया है जनपद में कोविड कफ्र्यू की अवधि 01 जून की प्रातः 06 बजे से आगामी 08 जून की प्रातः 06 बजे तक बढाए जाने के निर्देश दिए गए हैं जो जनपद में यथावत लागू एवं प्रभावी होंगे। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 205 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 108483 हो गयी है, जिनमें कुल 101484 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 3251 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 7405 सैम्पल भेजे गए। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा 94 एवं एसडीआरएफ द्वारा 31 तथा विभिन्न विकासखण्डों में 87 होम आयशोलेशन किट का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में 68781 सर्विलांस किया गया जिनमें 26 व्यक्तियों लक्षण पाए गए। आपदा कन्ट्रोलरूम में होम आयशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों एवं वृद्धजनों की सहायता हेतु स्थापित हेल्पलाईन में कोई काॅल प्राप्त नही हुई तथा आपदा कन्ट्रोलरूम में 02 काॅल प्राप्त हुई। इसी प्रकार आज कोविड कन्ट्रोलरूम से होमआयशोलेशन में रह रहे 53 व्यक्तियों को सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जनपद अभी तक कुल 43 लाख आईवरमैक्टिन दवा का वितरण किया गया है।