Uncategorized

भाजपा आग लगाती है, हम बुझाते हैं, वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैंः राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद पार्टी को दिये अपने पहले संबोधन में राहुल गांधी ने आज कहा कि हम सब मिलकर प्यार और भाईचारे से मिला हिंदुस्तान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा वालों को यही समझा रहे हैं कि आग अगर लग जाती है तो उसे बुझाना मुश्किल हो जाता है। वो आग लगाते हैं हम बुझाते हैं, वो नफरत करते हैं और हम प्यार करते हैं, वो तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दमनकारी ताकतें लोकप्रियता से नहीं बल्कि जोड़तोड़ से जीत हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को 21वीं सदी में लाई और वो देश को मध्ययुग में ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूँ कि आप सब मेरा परिवार हैं और मैं आप सभी से प्यार करता हूँ। राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जो अपने खून और पसीने से देश की सेवा कर रहा है उसकी रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनी जाएंगी और हम हर भारतीय की आवाज सुनेंगे।
कांग्रेस के नये अध्यक्ष ने देश के युवाओं से कहा कि मैं आपको आमंत्रण देता हूं कि आप आइये हम एक प्यार से भरा हिन्दुस्तान बनाएंगे और नफरत की राजनीति को हराएँगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुभवी नेताओं के अनुभव का लाभ लेकर युवा जोश के साथ आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button