
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है उन स्थानों पर सड़क का पैचवर्क का कार्य पूर्ण करें । अधिकत्तर स्थानों पर पैचवर्क कार्य पूर्ण तथा जिन स्थानों पर पैचवर्क किया जा रहा है वहां पर सड़क उबड़- खाबड़ ना रहे। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों के अतिरिक्त कारगी चौक के समीप अंदरूनी सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जिन सड़कों पर गड्ढे शेष है ऐसी सभी सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त करने की कार्रवाही करें। आईएसबीटी फ्लाईओवर के समीप निरीक्षण के दौरान नाली के ऊपर बने फुटपाथ पर नाली के चौंबर का ढक्कन खुला होने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था जल संस्थान को नाली के चौम्बर का ढक्कन 1 घंटे के भीतर लगाते हुए फोटो भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांने रिस्पना पुल के समीप हरिद्वार रोड पर चल रहे सड़क पर क्रैक सीलिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि जिन सड़कों/स्थानों पर दिन में भीड़भाड़ रहती है ऐसी सड़कों/स्थानों पर रात्रि में कार्य करें ताकि निर्माण कार्यों से आमजनमानस को को किसी प्रकार की समस्या के साथ ही निर्माण कार्यों से यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान लोनिवि केे अ0 अभि0 लो.नि.वि. डी.सी नौटियाल, राष्ट्रीय राजमार्ग से रचना थपलियाल, स्मार्ट सिटी लि0 से जीएम तकनीकि जगमोहन चौहान, जल संस्थान से अधीक्षण अभियन्ता आशीष भट्ट, अधीशासी अभियन्ता तनुज काम्बोज, एजीएम वाटरवर्क्स कृष्णा चमोला सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि0, लो.नि.वि, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे।