उत्तराखण्ड

देहरादून से सुबह 10 बजे मसूरी के लिए रवाना हुई प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून से शनिवार सुबह 10 बजे मसूरी के लिए रवाना हुईं। वह शुक्रवार को निजी दौरे पर देहरादून पहुंची थी। देहरादून के गुनियाल गांव स्थित अंतारा में रात्रि विश्राम किया था। प्रियंका बच्चों संग मसूरी स्थित कपूरथला पैलेस में पुराने परिचित टिक्का बिजेंदर सिंह से मिलेंगी।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का देहरादून से पुराना लगाव है। प्रियंका अक्सर दून आती रहती हैं। शुक्रवार शाम करीब 5.10 बजे गुनियाल गांव स्थित अंतारा सीनियर लिविंग अपार्टमेंट पहुंची। बताया गया बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ प्रियंका ने अंतारा अपार्टमेंट में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुई। वह मसूरी में कपूरथला पैलेस स्थित टिक्का बिजेंदर सिंह के आवास पर ठहरेंगी। रात्रि विश्राम मसूरी में ही करने के बाद रविवार को उनकी वापसी है।

देहरादून में पशुपालन निदेशालय में पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करतीं विभागीय राज्यमंत्री रेखा आर्य।

कोरोनाकाल में पशुपालन से हजारों व्यक्तियों को मिला स्वरोजगार

आपको बता दें कि टिक्का बिजेंद्र सिंह कपूरथला के महाराजा जगजीत सिंह के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। मसूरी में मोतीलाल नेहरू मार्ग पर कपूरथला पैलेस के बायीं ओर उनका बंगला है। बीते समय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यहां पर सोनियां गांधी के साथ आ चुके हैं। वहीं राहुल गांधी भी एक बार यहां आए थे।

वर्ष 1896-99 के दौरान कपूरथला पैलेस कपूरथला के महाराजा जगजीत सिंह ने बनवाया था। यह पैलेस फ्रेंच आर्किटेक्चर का अद्भुत नमूना है। बता दें कि एक बार महाराजा जगजीत सिंह फ्रांस गए थे, जहां उन्‍हें वहां की भवन शैली पसंद आई। इसी के बाद उन्‍होंने मसूरी में पैसेले बनाने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button