national

भगवंंत मान ने आम आदमी पार्टी के बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा किया, राज्‍यपाल ने स्‍वीकार किया दावा

आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपााऔर राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया। राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया।

अब भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में  पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वा पंजाबी में शपथ लेंगे।

राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सरकार बनाने का दावा पत्र पेश करते भगवंत मान। (जागरण) 

भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे और आम आदमी पार्टी के विधायकों की लिस्‍ट के साथ उनके समक्ष पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा पत्र पेश किया। आम आदमी पार्टी के प्रधान और पंजाब के अगले सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम कैबिनेट अच्छी बनाएंगे और ऐतिहासिक फैसले होंगे

उन्‍होंने कहा कि यह जनता की सरकार होगी और जनता के बीच से ही चलेगी।आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों की सरकार होगी और राज्‍य को नई दिशा में ले जाने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के लोगों से वायदों को हम निभाएंगे और जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्‍य होगा।

भगवंत मान के साथ कोई मंत्री शपथ लेगा या नहीं यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है। मंत्रियों के नामों के नामों को लेकर चर्चाओं व कयासबाजी का दौर तेज है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 92 सीटें हासिल की है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 18 सीटें मिली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button